टोहाना: टोहाना का शहीद चौक जर्जर, 15 अगस्त तक मरम्मत न हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
टोहाना के हिसार रोड स्थित शहीद चौक की खस्ता हालत से स्थानीय संगठन और किसान नेता नाराज हैं। उन्होंने 15 अगस्त तक चौक की मरम्मत न होने पर किसी मंत्री को माल्यार्पण की इजाजत न देने की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों ने टूटी ग्रिल और गंदगी की समस्या भी बताई है।