मंडला: जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत उत्तरदायी शासन कार्यक्रम को लेकर जिला योजना भवन में बैठक आयोजित
Mandla, Mandla | Sep 22, 2025 जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले में उत्तरदायी शासन कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गांवों के विकास के लिए जनजातीय समुदायों को सहभागी बनाते हुए सतत समृद्धि, विजन निर्माण और सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देना। इस संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को शाम 5:00 बजे आयोजित हुई।