रमकंडा: रमकंडा में मोबाइल चार्जर निकालते समय किशोरी पर गिरी बिजली, गंभीर हालत में मेदिनीनगर रेफर
गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिगढ़ गांव में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान वज्रपात की घटना में 12 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल किशोरी की पहचान इंदर देव लोहरा की पुत्री दुर्गा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया गया कि दुर्गा कुमारी घर में मोबाइल चार्जर को बोर्ड से निकाल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के