दमोह: खेत में ट्रैक्टर चलाते समय व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, आउरी बरखेड़ा की घटना
Damoh, Damoh | Jan 2, 2025 घायल का नाम हीरा लाल पिता रेवा राम अहिरवार उम्र 45 वर्ष निबासी हिण्डोरिया थाना क्षेत्र के आओरी बरखेड़ा का रहने वाला है,जो अपने खेत मे ट्रैक्टर चला रहा था, तभी वह व्यक्ति ट्रैक्टर से उतर कर कल्टीवेटर को साथ करने लगा,जिससे व्यक्ति का हाथ कल्टीवेटर मे फस गया जिसमे वह गंभीर घायल हो गया,परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुचे,जहा इलाज किया जा रहा हे