दमोह: धौराज में पंचम नगर डेम से पानी छोड़ने से किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग
Damoh, Damoh | Jan 1, 2025 दमोह धौराज से आज बुधवार शाम 4 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पंचम नगर डेम से बगैर सूचना पाइपलाइन के लिए पानी छोड़े जाने से खड़ी फसल के बीच नदी का पानी खेती में भर जाने से हुए नुकसान का विरोध जताया और पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए पानी खाली कराए जाने के साथ 15 से अधिक खेतों में पानी भर गया जिसके मुआवजे की मांग की है।