उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के फतहनगर में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष की दुकान पर चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इसी बीच सुरक्षा गार्ड के आने से बदमाश भाग गए। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार फतहनगर क्षेत्र में सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष की बाजार में स्थित सोने चांदी की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए तोड़ दिया।