चुनार कोतवाली में नए कानून व साइबर सुरक्षा के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। गुरुवार को नए कानून व साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह कि अध्यक्षता में लोगों को नए कानून की जानकारी दी गई। नए कानून व साइबर सुरक्षा पर उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर अपराध शाखा सत्येंद्र कुमार यादव, चौकी प्रभारी चकगंभीरा रहे।