शाहपुरा: बरगी पुलघाट में परिवार के सामने नदी में डूबा युवक, मौत
जबलपुर: बरगी बांध के पुलघाट पर शनिवार को नर्मदा नदी में स्नान करते समय 46 वर्षीय ईश्वर सिंह जुट्टी गहरे पानी में डूब गए। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। कटंगा निवासी ईश्वर सिंह शनिवार को पत्नी कुलविंदर कौर और बेटे वनराज 16 वर्ष एवं जसकीरत 14 वर्ष के साथ पायली घूमने गए थे। लौटते समय परिवार बरगी बांध के पुलघाट प