फतेहपुर: गुगौली रेलवे ब्रिज में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मुरादीपुर-बिंदकी मार्ग स्थित गुगौली रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल भेज अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है