खिलचीपुर: चैत्र पूर्णिमा पर शाही स्नान में उमड़े श्रद्धालु, रथ पर सवार होकर निकले संत अवधूत जी महाराज
खिलचीपुर में गुरुवार को चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर कैवल्य योग आश्रम के तत्वावधान में आयोजित अतिविष्णु यज्ञ के अंतर्गत तीसरे और अंतिम शाही स्नान का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़गंगा नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभप्राप्त किया।आज गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे बड़ा मेला ग्राउंड से संत डॉ. रघुनाथानंद अवध