कैराना: कैराना में पंजीठ के निकट पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
Kairana, Shamli | Jul 11, 2026 शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव आमवाली निवासी सुमित व गांव रोटन निवासी नदीम शनिवार प्रात: करीब दस बजे बाइक पर सवार होकर हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली में फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पंजीठ के निकट पिकअप गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।