देश भर के 25 राज्यों के अलग-अलग शहरों में राष्ट्रीय सेवक संघ की महिला इकाई का मातृ संस्कार समागम कार्यकम आयोजित होगा। इसकी शुरुआत शनिवार 1 बजे से उज्जैन से हुई है। यहां पर मालवा प्रांत की 1200 महिलाएं एक साथ झालरिया मठ में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुईं। पहले दिन अलग-अलग सत्र में मातृत्व पर चर्चा हुई।