बेगूसराय: बेगूसराय में करंट लगने से मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में कोहराम
बेगूसराय में करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक मजदूर की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वर्गीय रामबली महतो का पुत्र ललित महतो के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि ललित महतो राजमिस्त्री का काम करता था।