थाना क्षेत्र के खीरी गांव में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे हुई, जब बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गोदाम में आग पकड़ ली।आग की तेज लपेटे और धुआं देखकर आसपास के लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आसपास के समरसेबल को चालू कर आग बुझाना शुरू कर दिया।