भगवानपुर: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम: बनवारीपुर विद्यालय ने स्टेट टॉपर तीन छात्रों को सम्मान समारोह में किया सम्मानित
बिहार बोर्ड परीक्षा समिति द्वारा जारी परीक्षाफल के उपरांत सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बनवारीपुर के बिहार टॉप टेन में शामिल तीन छात्रों का चयन होने के बाद उक्त विद्यालय परिवार की ओर से तीनों स्टेट टॉपर्स छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन कर तीनों छात्रों को सम्मानित किया गया।