कटनी नगर: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की सीबीआई जांच की मांग महिला कांग्रेस ने सीएसपी कार्यालय पहुँच सौपा ज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई दानराशि और सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में मप्र की प्रदेश महासचिव सौम्या रांधेलिया के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे सीएसपी कार्यालय पहुँच प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश सीएम, उत्तर प्रदेश और मप्र पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा और CBI जांच की मांग की।