बरबीघा: कारे गांव में बबलू यादव का हाथ काटने के मामले में 11 दोषी करार, 16 जून को सुनाई जाएगी सजा
कारे गांव में किसान बबलू यादव के दोनों हाथ काटने के सनसनीखेज मामले में गुरुवार 11:00 बजे अपर जिला जज रविंद्र कुमार की अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा पर सुनवाई 16 जून को होगी। यह घटना 16 नवंबर 2023 को हुई थी, जब बबलू यादव अपने खेत में पटवन कर रहा था। उसी दौरान वर्चस्व की लड़ाई में दानी यादव ने उसका दाहिना और मनीष यादव ने बायां हाथ काट दिया।