पलेरा: आलमपुरा गांव में जमीनी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्ष से 4 लोग हुए घायल
जमीनी रंजिश के चलते हुए विवाद में 4 लोग घायल हो गए. जिसकी शिकायत दोनों पक्षों के द्वारा पलेरा थाने में की गई है. पलेरा पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों से घायल हुए 4 लोगों को MLC स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में भर्ती कराया गया है. घायलों के बयान के आधार पर पलेरा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.