बड़वाह: तुमने पुकारा और हम चले आए गीत के माध्यम से बड़वाह में सुप्रसिद्ध गायिका स्व.सुमन कल्याणपुर को दी भावपूर्ण गीतांजलि
बड़वाह नगर में संगीत प्रेमियों ने रविवार को सुरों की एक अविस्मरणीय संध्या के माध्यम से हिंदी फिल्म संगीत जगत की सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका स्वर्गीय सुमन कल्याणपुर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।नगर के नर्मदा रोड स्थित एक निजी स्थान पर सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष गायन कार्यक्रम में कलाकारों ने उनके अमर गीतों को स्वर देकर उन्हें गीतांजलि दी है