मुंगेर: सदर अस्पताल के महिला वार्ड में गोह निकलने से मची अफरा-तफरी
Munger, Munger | Jun 25, 2025 दरअसल बुधवार दोपहर 2:00 बजे के करीब मुंगेर सदर अस्पताल के महिला वार्ड के तरफ उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक मॉनस्टर लिजार्ड ( गोह ) कहीं से आ गया । जिसके बाद बड़ी छिपकली को देखते वहां वार्ड और वार्ड के बाहर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई । जिसके बाद कर्मचारियों के द्वारा उसे भगा दिया गया । हालांकि उसे भगाने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए ।