देवगनपुरा सहकारी समिति में सामने आया, जहाँ खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं दी गई। समिति परिसर में मौजूद महिलाओं ने बताया कि वे सुबह करीब 8 बजे से लाइन में लगी थीं। दोपहर तक पर्ची कट गई, पैसा भी जमा करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें खाद की बोरी नहीं दी गई। महिलाओं का कहना है कि दोपहर लगभग 3 बजे के बाद कर्मचारी और सचिव एक-एक निकल गए।