आगरा: एमडी जैन इंटर कॉलेज के बाहर तेज आंधी से शादी का गेट गिरा, ऑटो नीचे दबा
आगरा में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी और हल्की बारिश शुरू हो गई। एमडी जैन इंटर कॉलेज के बाहर शादी का सजावटी गेट तेज हवा से गिर पड़ा, जिसकी चपेट में एक ऑटो दब गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। अचानक बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगह नुकसान भी हुआ। 🌧️🌪️