खिलचीपुर: लापता मजदूर का शव नदी में मिला, सुबह दर्ज हुई थी गुमशुदगी, बहन ने शव पहचाना
खिलचीपुर में रविवार को एक परिवार की तलाश मातम में बदल गई।शनिवार शाम सब्जी लेने घर से निकला 40 वर्षीय बिरम वर्मा अगले दिन गाड़गंगा नदी में मृत मिला। नदी में पड़े शव के केवल बाल दिखाई दे रहे थे। जैसे ही शव बाहर निकाला गया, किनारे खड़ी उसकी बहन चीख पड़ी-"ये मेरा भाई बिरम है यह सुन मौके पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।