इस्माइलपुर: हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
परबत्ता थाना पुलिस ने जितेंद्र कुमार हत्याकांड में मुख्य आरोपी रूकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जमीनी विवाद में आरोपी ने मृतक की गला दबाकर हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को सहजन के पेड़ से लटका दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।