मुरैना नगर: एमएस रोड पर चलती पल्सर में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, चालक ने कूदकर बचाई जान, वीडियो वायरल
मुरैना शहर की एमएस रोड पर सीताराम डॉक्टर क्लीनिक के पास चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई।बाइक सवार ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक जलने लगी।सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।