पूर्णिया पूर्व: बेलौरी में मोबाइल चोरी के आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई की
पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी चौक पर मोबाईल चोरी कर भागे आरोप युवक को स्थानीय लोगों ने शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे पकड़ लिया।जिसके बाद आरोपी युवक की जमकर पिटाई की गई।जिस दौरान आरोपी युवक ने मोबाईल चोरी करने की बात को कबूल कर मोबाइल दिलाने की बात कही।जिसके बाद स्थानीय लोगों की पहल पर उसे छोड़ दिया गया।