शाहपुरा को पुनः जिले का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जिला बचाओ संघर्ष समिति शाहपुरा ने मुख्यमंत्री के नाम आठवां स्मरणपत्र उपखंड अधिकारी को सौंपकर सरकार को उसके वादे की याद दिलाई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही शाहपुरा को जिले के रूप में बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।