पीपलदा: करोली की दलित बालिका के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर इटावा क़स्बे में प्रदर्शन
Pipalda, Kota | Jun 11, 2024 इटावा क़स्बे में सर्व समाज के युवाओं ने करोली जिले की दलित बालिका के साथ गैंग रेप कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी नीता वसीटा को ज्ञापन दिया गया। सर्व समाज के युवा अनिल पंकज, शिव प्रकाश नगर,दिलीप राणावत जुगल मीणा निरंजन योगी के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर टायर जला कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।