बड़गांव में कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने अमर शहीद नारायणदास खरे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनकी स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का आज समापन था जिसमें उन्होंने सम्मिलित होकर विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।