राहे: राहे थाना में बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Rahe, Ranchi | Jun 6, 2025 राहे थाना परिसर में शुक्रवार दिन के 2 बजे बकरीद त्यौहार को लेकर सदस्यों के बीच शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में त्योहार को शांति और भाई चारे माहौल में मनाने की बात कही गयी। खुले में कुर्बानी न देने की समझाइश दी गई। वेस्टेज मटेरियल को खुले में न फेंकने को कहा गया। कुर्बानी का वीडियो न बनाने की हिदायत भी दी गई।