राजस्थान की राजनीति में नई हलचल मचाने वाला बयान देते हुए आरएलपी सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में ‘जेन्जी’ जैसा बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है। चूरू के सर्किट हाऊस में शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में ही नहीं, बल्कि देशभर में ऐसी स्थिति बनेगी। बेरोजगारी और भुखमरी अपने चरम पर हैं।