शाहजहांपुर: गर्रा नदी के राजघाट पर उमड़ा जनसैलाब, श्रमदान कर दिया सामाजिक एकता का संदेश
शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति और वर्क (WORK) संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गर्रा नदी के राजघाट पर भव्य स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदी संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। अभियान में विश्व हिन्दू परिषद, लोक भारती और मानवता वेलफेयर सोसाइटी जैसे विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने एक साथ मिलकर घाट की सफाई की। इ