भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने राइफल शूटिंग के खिलाड़ी साहिब उर्रहमान पर धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। अपराध छिपाकर शस्त्र लाइसेंस लेने का मामला उजागर हुआ है। जांच में सामने आया कि साहिब ने आवेदन के दौरान शपथ पत्र में खुद को निर्दोष बताया था, जबकि उसके खिलाफ पहले से मारपीट का मामला दर्ज था।