गोरखपुर: यात्रियों को ऑटो में बैठाकर लूटपाट करने वाले 6 आरोपियों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के पास से किया गिरफ्तार
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के बाहर निकलने वाले यात्रियों को कम किराए का लालच देकर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के दौरान उनके कीमती सामान चोरी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को जीआरपी ने रेलवे स्टेशन के पार्सल घर के पास से गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी अवधेश कुमार सिंह ने आज प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दिया।