गोरखपुर: बकरी चोरी करने के आरोप में खोराबार पुलिस ने कालवासी माधुरी से दो युवकों को हिरासत में लिया, चोरी की बकरियां बरामद
गांव से दर्जनों बकरियां चोरी करने वाले दो युवकों को खोराबार पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। आज कलवासी माधुरी से खोराबार थानेबआई हुई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उनके गांव से चोरी हुई बकरियां पास के तालाब के पास मिली है। दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चोरी हुई बकरियों को थाने में लाकर युवकों से पूछताछ शुरू कर दिया है।