गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति को रामपुर केरवनिया से किया गिरफ्तार
पत्नी की दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में खोराबार पुलिस ने आरोपी पति को सुनील साहनी को आज गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक मधुरेश त्रिवेदी ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी पति को जेल भेज दिया है।