जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। समाधान दिवस और थाना दिवस पर वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं।