जमुआ: सियाटांड-चोरटांड मार्ग पर पीसीसी सड़क निर्माण शुरू, ग्रामीणों में खुशी, विधायक मंजू कुमारी का जताया आभार।
Jamua, Giridih | Jun 11, 2026 सियाटांड-गोलहैया होते हुए चोरटांड मार्ग में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गुरुवार को सुबह 10 बजे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।