मिर्ज़ापुर: मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिक्रमा पथ प्रांगण में दान पात्र से उठे धुएं पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पाया काबू
मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में विंध्य विकास परिषद द्वारा लगाए गए दान पेटिका में बुधवार की सुबह लगभग 11:00 बजे परिक्रमा पथ प्रांगण के 18 नंबर दान पत्र में धुआं उठने लगा मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने छोटा फायर सिलेंडर से आग पर काबू पाया। कोई जान हानी नहीं हुई मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के निर्देश पर। दान पेटिका खोल कर गणना शुरू कर दिया गया।