कैराना: कांधला में किवाना रेलवे फाटक के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल
Kairana, Shamli | May 28, 2026 कांधला थाना क्षेत्र के किवाना रेलवे फाटक के निकट सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार शाम करीब चार बजे मिली जानकारी के अनुसार, एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे रेफर कर दिया है।