लोहरदगा बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल के महत्व पर विस्तार से बात रखी।