मंझनपुर: पचामा में खेत की मेड़ काटने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों पर लाठी-डंडों से पीटकर युवक का हाथ तोड़ने का आरोप
महेवाघाट थाना क्षेत्र के पचामा गांव में खेत की मेड़ काटने का विरोध करना एक किसान को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे युवक का दाहिना हाथ टूट गया और पैर में भी गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण की भी पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।