सीतामढ़ी-जयनगर-निर्मली (वाया सुरसंड) प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर बड़ी उपलब्धि मिली है। आरजेडी नेत्री रितु जायसवाल के लगातार प्रयासों के बाद रेल मंत्रालय ने न केवल सोनबरसा और परिहार बल्कि भुतही में भी रेलवे स्टेशन निर्माण को मंजूरी दे दी है। वर्ष 2019 से अटकी यह परियोजना अब पुनः शुरू होगी।