शाहबाद: कस्बाथाना में भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए गए 100 परिंडे
Shahbad, Baran | May 10, 2026 जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली कस्बाथाना में केशव संयुक्त विद्यार्थी शाखा के स्वयंसेवकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर सराहनीय पहल की। सेवा कार्य के तहत शाखा के स्वयंसेवकों ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर 100 परिंडे लगाए। इस अभियान का उद्देश्य गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करना है।