वाड्रफनगर: पहली बारिश में 4.88 करोड़ की नहर टूटी, मरम्मत में तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप
वाड्रफनगर मंगलवार जल संसाधन विभाग की करीब 5.50 करोड़ रुपये की भाला गिरवानी सिंचाई परियोजना पहली ही तेज बारिश में सवालों के घेरे में आ गई है। लगभग 4.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कंक्रीट नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। सबसे गंभीर बात यह है कि नहर टूटने के बाद किए जा रहे मरम्मत कार्य में भी वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा