सीतापुर: कल्याणपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क पर एक बाइक सवार बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया था हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी मामले में दुर्घटना के समय का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।