दरभंगा: दरभंगा नगर निगम परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महापौर का नेतृत्व में कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दरभंगा नगर निगम परिसर में महापौर , उपमहापौर, नगर आयुक्त के साथ मौजूद पार्षदों ने वृक्षारोपण शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे किया गया। तो वहीं नगर निगम के सभागार में एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने अपने विचार रखते हुए कहा की पर्यावरण को कैसे बेहतर बनाना है ताकि आने वाले जो हमारी पीढ़ी है उसे स्वच्छ हवा मिल सके।