कटकमदाग प्रखंड के अडरा ग्राम में भुईयां समाज द्वारा माता शबरी जयंती गुरुवार को तीन बजे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर तथा माता शबरी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलित कर किया।