बालाघाट: शौच करते समय सांप के डंसने से वृद्ध की मौत, परिवार में मातम
जिले के लालबर्रा तहसील अंतर्गत चंद्रपुरी गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सर्पदंश से एक बुजुर्ग की जान चली गई। 71 वर्षीय रमेश गिरी रविवार शाम को भोजन के बाद घर के पास खेत में शौच के लिए गए थे, लेकिन उन्हें अंदेशा भी नहीं था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी पल साबित होगा। बताया गया है कि शौच के दौरान अचानक पीछे से एक जहरीले सांप ने उनके कूल्हे पर दो बार ड