चाईबासा: चाईबासा कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दो अपराधियों को सुनाई 23 साल की सजा
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले दो अपराधियों को चाईबासा कोर्ट ने 23 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25 -25 हजाररुपए का आर्थिक जुर्माना भी लगाया है। मामला मंझारी थाना क्षेत्र का है, जहां वर्ष 2020 में मामला दर्ज किया गया था। सजा पाने वालों में मिलन टीयू और जॉन सेवइयां शामिल है।